फतेहपुर, अक्टूबर 29 -- Fatehpur News: बिंदकी, संवाददाता। सरकंडी गांव की मां बेटी बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही थी, तभी पीछे से दो अन्य महिलाएं लग गई और साथ में ही रिक्शा में सवार हो गई। मां बेटी घर पहुंचकर बैग खोला तो पैसे गायब थे और बैग कटा हुआ मिला। जिसके बाद मां बेटी पुलिस के पास पहुंची और बैंक से घर जाने का पूरा वाक्या सुना डाला। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी मोहम्मद सलीम की पत्नी हसीना अपनी बेटी मनीषा के साथ बिंदकी के ललौली रोड स्थित पंजाब सिंध बैंक पैसा निकालने पहुंची। 50 हजार रुपये निकालकर बैंक से बाहर की ओर पहुंची। जहां पहले से दो महिलाएं बाहर खड़ी थी। मां बेटी ने एक ई रिक्शा को रुकवाया और बैठी तो दोनों महिलाएं भी बैठ गई और सरकंडी जाने की बात कही। इसके बाद रिक्शा आगे बढ़ा तो एक अन्य सवा...