Fatehpur News: महंगाई को 'माखन' समझ गटके भक्त, कान्हा को रिझाने में नहीं छोड़ रहे कसर
फतेहपुर, अगस्त 31 -- Fatehpur News: फतेहपुर। महंगाई भले ही इस बार कड़ावे दूध की तरह कड़वी लग रही हो, लेकिन बाल-गोपाल की भक्ति के आगे श्रद्धालुओं ने इसे 'माखन' समझकर हंसते-हंसते गटक लिया है। जन्माष्टमी पर अपने नटखट कन्हैया को रिझाने और उन्हें रॉयल लुक देने के लिए शहरवासियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। 10 से 15 फीसदी तक बढ़े दामों के बावजूद चौक बाजार से लेकर शादीपुर तक की दुकानों पर मथुरा की रेशमी पोशाकों, मुरादाबाद के चमचमाते पीतल के झूलों और मोरपंखी मुकुटों को खरीदने के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर शहर के चौक बाजार, हरिहरगंज, राधानगर और शादीपुर चौराहे की दुकानें सज चुकी हैं। इस बार बाजार में रेडीमेड और मशीन मेड कपड़ों के अलावा हाथ से तैयार की गई विशेष पोशाकें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.