Fatehpur News: मस्जिद में माइक पकड़ते ही लगा करंट, बुजुर्ग की मौत
फतेहपुर, अगस्त 26 -- Fatehpur News: जाफरगंज। डांडा सहिमलपुर गांव में बुधवार सुबह मस्जिद में नमाज पढ़ने गए एक बुजुर्ग की माइक में करंट उतरने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भुल्लन ने बताया कि उनका भाई 78 वर्षीय ननकू रोज की तरह बुधवार सुबह करीब पांच बजे घर के पास स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। मस्जिद के मौलवी हाफिज मोहम्मद इमरान की तबीयत खराब होने के कारण वह मंगलवार को अपने गांव गढ़ी चले गए थे। बताया गया कि नमाज के लिए एलान करने को ननकू ने जैसे ही माइक हाथ में लिया, उसमें करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद उनका नाती समीर मस्जिद पहुंचा तो दादा को मृत अवस्था में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.