फतेहपुर, अगस्त 6 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिला अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर पर लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या के कारण व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। सेंटर में सिर्फ 10 डायलिसिस बेड संचालित हैं जबकि क्षमता से कहीं अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। हालात यह हैं कि करीब 30 मरीजों की वेटिंग चल रही है और उन्हें नंबर आने तक इंतजार करना पड़ रहा है। दोआबा में किडनी रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे मरीजों को सप्ताह में दो से तीन बार डायलिसिस की जरूरत पड़ती है लेकिन सीमित संसाधनों के कारण सभी को समय पर सुविधा नहीं मिल पा रही है। बेड और मशीनों की संख्या बढ़ाए जाने से उन्हें राहत मिल सकती है। बताया कि समय पर डायलिसिस न मिलने से मरीजों की स्थिति गंभीर हो सकती है। ऐसे में जिला अस्पताल में डायलिसिस सेवाओं का विस्तार समय की जरूरत बन गया है। ब...