फतेहपुर, अगस्त 13 -- Fatehpur News: बिंदकी। विधानसभा में गुरूवार को सपा ने सेक्टर चखेड़ी में प्रभारी और बूथ अध्यक्षों के साथ मतदाता सूची सुधार अभियान के तहत बैठक की। जहां प्रमुख रूप में मौजूद सपा नेता रामेश्वर दयालू गुप्ता ने बूथ अध्यक्ष को मतदाता सूची उपलब्ध कराकर एसआईआर के तहत दर्ज नए मतदाता, एक मकान नंबर में कई मतदाता, गलत मतदाताओं के नाम कटवाने तथा सूची में नाम गलत को सुधार कराने का आहवाहन किया। यहां पर मो नवाज, शिव शंकर, मोहम्मद नवाज, चंद्रशेखर, रहीमुद्दीन, जाबिर अली, परवेज अहमद, मेराज खान सहित तमाम लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...