फतेहपुर, अक्टूबर 13 -- Fatehpur News: खागा। मंगलवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र खागा में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ बैठक आयोजित कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की गई। बैठक में फॉर्म 6 के माध्यम से पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने और बीएलओ ऐप पर कार्यवाही समय से पूरी करने पर जोर दिया गया। बैठक में निर्देशित किया गया कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं ताकि कोई भी योग्य नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। साथ ही पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा करने पर बल दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...