फतेहपुर, सितम्बर 21 -- Fatehpur News: फतेहपुर,संवाददाता। शहर के सिविल लाइंस मोहल्ले में रविवार शाम मजदूर से विवाद पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी ने बताया कि मजदूर ने पहले कालर पकड़ कर मारपीट की थी। जिसके बाद गुस्से में आकर फायरिंग की। आज पुलिस आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई करेगी। बता दें कि गाजीपुर थाना के मकदूमपुर निवासी मजदूर रंजीत कुमार सिविल लाइन मोहल्ले में जल निगम की ओर से पाइप लाइन डालने के काम में मजदूरी कर रहा था। तभी मोहल्ले का संदीप सिंह उर्फ पिंटू वहां आकर खड़ा हो गया था। इसी दौरान रंजीत और संदीप के बीच कहासुनी हुई थी। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: फतेहपुर में पाइपलाइन डाल रहे मजदूर पर की फायरिंग, पिस्टल ले दौड़ाया दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। लोगों ने बीच बचाव कर अलग कराया था। इसके बाद आरोपी ने अ...