Fatehpur News: मछली पकड़ने में मजदूर की तालाब में डूबकर मौत
फतेहपुर, सितम्बर 21 -- Fatehpur News: सुल्तानपुर घोष,संवाददाता। थाना क्षेत्र के आरामपुर बसाई गांव में रविवार दोपहर मछली पकड़ने गए मजदूर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने जाल डालकर शव को बरामद किया। आरामपुर बसाई निवासी 38 वर्षीय जियालाल गांव के तालाब में मछली पकड़ने गया था। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पूछतांछ में बताया कि जियालाल मछली पकड़ने के दौरान तालाब में उतर गया था। तालाब की गहराई अधिक होने के कारण वह पानी में डूब गया। पास मौजूद एक युवक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इजूरा गंगा घाट से गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने जाल डालकर तालाब में शव की तलाश शुरू की। करीब च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.