फतेहपुर, अगस्त 6 -- Fatehpur News: जहानाबाद। थाना क्षेत्र के कापिल गांव निवासी कृष्ण अवतार ने बताया कि तीन अगस्त की देर शाम आरोपित ने खेत में खड़ी करीब 30 हजार रुपए मूल्य की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए झगड़े पर आमादा हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...