फतेहपुर, अक्टूबर 27 -- Fatehpur News: मलवां,संवाददाता। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार शाम मक्का लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। मक्के के बोरियों हाईवे पर बिखर गई। चालक, खलासी हादसे में घायल हो गए। बोरियों को हाईवे से हटाने में करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। सर्विस लेन से वाहन गुजरते रहे। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।कन्नौज जिले के देवधरापुर निवासी 40 वर्षीय सुशील ट्रक चालक है। उसका भाई ब्रजेश में उसी ट्रक में खलासी रहता है। मंगलवार को दोनों कानपुर से ट्रक में मक्के की बोरियां लादकर बनारस जा रहे थे। मलवां थाने के सौरा पुल के पास ट्रक अनियंत्रित हो कर पलट गया। जिसमें चालक सुशील और उसका भाई ब्रजेश घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटा ट्रक, लगी आग सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक...