फतेहपुर, अगस्त 16 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर के अहमदगंज मसवानी मोहल्ले में मकान का ताला काटकर करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी हो गया। पीड़ित सतीश चंद्र गुप्ता ने बताया कि 24 जुलाई को वह अपने घर पहुंचे तो कमरों के ताले कटे मिले और अंदर रखा सामान गायब था। आरोप लगाया कि मोहल्ले की माया देवी , शिल्पा, शालिनी, उसकी बहू समेत अन्य लोग सामान गायब करने में शामिल हैं। विरोध करने पर आरोपितों ने उसे वहां से चले जाने की धमकी दी और जान से मारने की बात कही। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...