फतेहपुर, जुलाई 14 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बिंदकी पुलिस ने दो भैंस चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई दो भैंस और घटना में प्रयुक्त लोडर वाहन भी बरामद किया। पुलिस ने बताया कि सोमवार को मीरखपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी दो भैंस चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नौधी खेड़ा नहर के पास दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने भैंस चोरी कर कानपुर ले जाकर बेचने की बात स्वीकार की है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पिकअप पर लादकर दो भैंस चुरा ले गए चोर यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पिकअप पर चोर लाद ले गए दो भैंस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...