फतेहपुर, जुलाई 12 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिले की बिजली व्यवस्था एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। इस बार मामला किसी आम उपभोक्ता का नहीं, बल्कि भाजपा के असोथर मंडल अध्यक्ष राम महेश निषाद के गांव का है। दो माह से बिजली न आने के चलते कई बार शिकायतों के बावजूद राहत न मिलने पर मंडल अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष भाजपा को भी पत्र दिया गया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया। मंडल अध्यक्ष द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि असोथर क्षेत्र के सरकंडी मजरे लक्ष्मणपुर में करीब दो महा से बिजली आपूर्ति बाधित है। नतीजतन यहां से जाने वाली लाइन से पोषित होने वाले दस मजरों के उपभोक्ताओं को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। साथ ही क्षेत्र के करीब 11 नलकूप भी बंद चल रहे हैं जिससे किसानों को खासी परेशानियां उठानी ...