फतेहपुर, सितम्बर 1 -- Fatehpur News: फतेहपुर। संगठन मजबूती के लिए शहर जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल कार्यसमिति, बूथ समितियों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के सत्यापन अभियान को लेकर एक बैठक हुई। जिसमें प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के तहत मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर मंथन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने की। उन्होंने कहा कि बूथ संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी का जनाधार उतना ही व्यापक होगा। सत्यापन अभियान को महज औपचारिकता न मानते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के अभियान के रूप में पूरा किया जाए। यह भी पढ़ें- बूथों पर जाकर मंडल प्रभारी करें बूथ कमेटी का सत्यापन उन्होंने बताया कि मंडल कार्यसमिति एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के सत्यापन की बैठक दो ...