फतेहपुर, सितम्बर 2 -- Fatehpur News: विजयीपुर। बारिश के चलते जलभराव, घरगिरी आदि की समस्याओं से घिरे ग्रामीणों का हाल जानने के लिये बुधवार को वरिष्ठ भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख नेहा त्रिवेदी के पति आदित्य त्रिवेदी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ भ्रमण किया। विजयीपुर क्षेत्र के गढ़ा, रायपुर भसरौल सहित दो दर्जन से अधिक छोटे बड़े गांवों में भ्रमण किया। बारिश से पीड़ित परिवारों से मिल जल निकासी करवाने का प्रबंध कराया। इसके साथ ही बारिश से हो रही घर गिरी के पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास दिलवाने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Nainital News: पांडेछोर में नुकसान का हरीश पनेरू ने लिया जायजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...