Fatehpur News: भाऊपुर-चौडगरा सड़क दो मीटर कटी, कैद हुए ग्रामीण
फतेहपुर, अगस्त 31 -- Fatehpur News: चौडगरा, संवाददाता। बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण क्षेत्र का भाऊपुर-चौडगरा मार्ग करीब दो मीटर कट गया। मार्ग कटने के कारण इस मार्ग पर पड़ने वाले आधा दर्जन गाँव के करीब पांच हजार ग्रामीण या तो कैद होने को या फिर तीन किमी का चक्कर काटकर आवागमन करने को मजबूर हैं। जिससे ग्रामीणों में खासी नाराजगी व्याप्त है। कई दिनों से होने वाली लगातार बारिश के कारण बोधीखेड़ा से भाऊपुर-चौडगरा मार्ग की सड़क जलभराव के कारण बह गई। करीब दो मीटर सड़क बहने के चलते ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियाँ उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीण कल्लू प्रसाद, रामदास, रमेश तिवारी, संतोष कुमार, भगवानदास आदि ने बताया कि सड़क की कटान होने के कारण बोधीखेड़ा, जमुनियापुरवा, भगौनाखेड़ा, भाऊपुर, पचखरा, गोविंदपुर आदि के ग्रामीण कैद हो चुके हैं। आवागमन प्रभावित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.