फतेहपुर, अगस्त 23 -- Fatehpur News: फतेहपुर। एनआरएलएम विभाग से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं उनकी आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से राखी निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें से दस स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के द्वारा आकर्षक एवं गुणवत्तापूर्ण राखियों का निर्माण किया जा रहा है। समूह की महिला अंजू, अर्चना, प्रतिभा, प्रियंका, आलमीन, पूजा, अल्पना द्वारा समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही है। समूह के द्वारा बनाई गई राखियों का मूल्य 20 से 150 रुपये तक होगा। जिससे स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को बाजार मिलेगा और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके हुनर का उचित आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। यह भी पढ़ें- Gaya News: टनकुप्पा : राखी के रंगों में सजा आत्मनिर्भरता का सपना, कस्तूरबा की बेटियों ने दिखाया हुनर समूह...