Fatehpur News: भगवान चित्रगुप्त की हुई आरती
फतेहपुर, अक्टूबर 11 -- Fatehpur News: फतेहपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष डा.अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्री बिहारी जी मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित चित्रगुप्त भगवान की पूजन आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने परिसर की साफ सफाई कर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरती व पूजन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 25 अक्टूबर को संगठन द्वारा मेधा अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली मेधाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर हृदयेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, ज्ञानप्रकाश, रतनसेन श्रीवास्तव, सत्यार्थ सिन्हा, विवेक सिन्हा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ara News: आदर्श कला मां काली मंदिर में मासिक महाआरती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.