फतेहपुर, अक्टूबर 27 -- Fatehpur News: हथगाम। थाना क्षेत्र के मनमोहनपुर गांव में चोर छह बकरियां चोरी कर ले गए। पीड़ित गोवर्धन सिंह ने बताया कि उन्होंने और परिवार के धर्मेंद्र, बाल राय तथा सुखनंदन ने घर के बाहर बकरियां बांध रखी थीं। 25 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे चोर वहां पहुंचे और छह बकरियां खोलकर ले गए। चोर बकरियों को सफेद रंग की बोलेरो में लादकर ले गए, जिस पर दोनों तरफ काले रंग का स्टीकर लगा था। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरु की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...