फतेहपुर, अक्टूबर 23 -- Fatehpur News: फतेहपुर। करीब दो साल पहले स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में बरती गई अनियमिता की शिकायत में जांच में दोषी पाए गए असोथर ब्लाक के ग्राम पंचायत बेरुई के ग्राम प्रधान/प्रशासक के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को डीएम ने सीज (निलंबित) कर दिया है। डीएम ने ग्रामसभा के प्रशासक का दायित्व एडीओ पंचायत को सौंपा हैं। वहीं मामले की अंतिम जांच के लिए समिति गठित की गई है। बेरुई निवासी घनश्याम साहू ने तत्कालीन डीएम से सात नंबर 2024 को शिकायत की थी कि शौचालय निर्माण में ग्राम प्रधान ललित सैनी और सचिव रामकृपाल द्वारा भारी अनियमितिता बरती है। जिसकी जांच पीडी और सहायक अभियंता डीआरडीए को सौंपी गई थी। जांच समिति ने प्रधान व सचिव पर लगाए गए आरोपों को सही ठहराते हुए दोनों के खिलाफ 12.72 लाख रुपये गबन किए जाने की रिपोर्ट ...