Fatehpur News: बेटे की गुमशुदगी में दो पर दर्ज कराया केस
फतेहपुर, अक्टूबर 15 -- Fatehpur News: बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के शहज़ादीपुर गांव निवासी लक्ष्मीकांत ने पुलिस को बताया कि 17 वर्षीय पुत्र अर्पित क्षेत्र के शहबाजपुर गांव की एक लड़की से फोन पर बात करता रहता था। दो दिन पूर्व पुत्र उसी गांव गया था, जहां पर राजू गुप्ता और मूलचन्द्र ने पुत्र की पिटाई कर दी। जिससे क्षुब्ध होकर पुत्र बिना बताए कही चला गया है। पिता ने अनहोनी की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए लापता की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: किशोरी लापता, दो के खिलाफ केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.