Fatehpur News: बेकरी और परचून की दुकान के ताले टूटे
फतेहपुर, जुलाई 23 -- Fatehpur News: खागा। पुरइन गांव में चोरों ने दो दुकानों के शटर के ताले तोड़कर नकदी पार कर दी।पीड़ित हंसराज यादव ने बताया कि बीते 21 जुलाई की रात करीब दो बजे अज्ञात चोरों ने उनकी बेकरी की दुकान का शटर तोड़कर भीतर रखे नगदी पार कर दिए। घटना के दौरान सामने स्थित राजेंद्र शास्त्री की परचून दुकान के ताले भी चोरी की नीयत से तोड़े गए थे। पड़ोस के राजेंद्र शास्त्री द्वारा रात करीब 3 बजे घटना की सूचना दिए जाने पर पीड़ित मौके पर पहुंचे और डायल 112 को सूचित किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.