फतेहपुर, जुलाई 11 -- Fatehpur News: फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र में बिजली लाइन से जुड़े चार पोलों का तार काटकर चोरी हो गई। जहानाबाद के सराय होली निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि वह विष्णु ठेकेदार के अधीन बिजली लाइन बिछाने का कार्य करते हैं। पहले आजमपुर गढ़वा गांव में लाइन और पोल लगाने का काम किया गया था, जबकि वर्तमान में दपसौरा क्षेत्र में कार्य चल रहा है। सात जुलाई की रात चोरों ने आजमपुर गढ़वा में लगे चार पोलों का बिजली का तार कटर से काटकर चोरी कर लिया। सुबह मौके पर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हाईटेंशन लाइन के आठ पोल में लटक रहे बिजली के तार काट ले गए चोर थाना प्रभारी वृंदावन राय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...