फतेहपुर, जुलाई 16 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बिजली विभाग के नियमित व संविदा कर्मियों की आनलाइन उपस्थिति व्यवस्था में हाल ही में परिवर्तन किए गए हैं। जिसके चलते अगस्त माह से कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतन केवल फेस रिकाग्निशन आधारित आनलाइन उपस्थिति के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। ऐसे में सभी कार्मिकों को नई व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक कर्मचारियों की हाजिरी ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के दौरान फेस अटेंडेंस के आधार पर की जा रही थी। लेकिन क्लॉक इन के बाद क्लॉक आउट के दौरान बिना फेस के ही क्लॉक आउट के माध्यम से ड्यूटी स्थल को छोड़ा जा सकता था। लेकिन अब व्यवस्थाओं में परिवर्तन करते हुए फेस रिकॉग्निशन के माध्यम से किए गए क्लॉक-इन और क्लॉक-आउट को ही मान्यता दी गई है, एसई अनिल वर्मा ने बताया कि कुछ कर्मचारी कई घंटे पहले...