फतेहपुर, सितम्बर 15 -- Fatehpur News: फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमेन डा.अनुराग श्रीवास्तव ने गंगा का जलस्तर बढ़ने से बिंदकी तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावितों को मच्छरदानियों का वितरण करवाने को करीब 102 मच्छरदानियां जिला आपदा विशेषज्ञ केके त्रिपाठी को प्रदान की। कहा कि जलभराव के कारण बढ़े मच्छरों के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है, जिसके चलते प्रभावितों के लिए मच्छरदानियां प्रदान की गई हैं। इस मौके पर अभिनव श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...