फतेहपुर, अगस्त 27 -- Fatehpur News: फतेहपुर। दो दिन की बारिश के बाद मौसम साफ होते ही फतेहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर के बाजारों में राखी, मिठाई और गिफ्ट खरीदने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं, रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा के चलते बहनों में अपने भाइयों तक पहुंचने की ऐसी होड़ लगी कि बस स्टैंड पर बसों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की और संघर्ष का नजारा देखने को मिला। मिठाई के साथ ड्राई फ्रूट की भी मांग यह भी पढ़ें- Sitapur News: रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार, बच्चों की पसंद आ रही कार्टून वाली राखियां मिठाई की डिमांड मिलावटी मिठाइयों को लेकर लोग चिंतित नजर आए। इसके चलते उन्होंने नामी-गिरामी दुकानों का रुख किया। मिक्स मिठाई के साथ बेसन से बनने वाली सोहनपापड़ी, घेवर और लड्डू आदि की मांग अ...