फतेहपुर, सितम्बर 1 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जर्जर सरकारी भवनों के अंदर बारिश हो रही है। टपकटी छत, झांकती सरिया से हादसे की आशंका बनी है। आलम यह है कि आला अफसरों के दफ्तरों के आसपास से छतों से पानी टपक रहा है। वहीं आबादी वाले हिस्सों में खड़ी निजी जर्जर बिल्डिंगों के गिरने की आशंकाओं से भी लोग घिरे हुए हैं। शहर के पीरनपुर में संचालित होने वाले जानवर अस्पताल की बिल्डिंग बेहद जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। जिसके बारिश के दौरान कभी भी गिरने से इंकार नहीं किया जा सकता, वहीं रेलवे कालोनी के जर्जर हो चुके आवासों की छतों से पानी टकपने के कारण निवास करने वाले कर्मचारियों पर खतरा मंडरा रहा है। विकास भवन में कई स्थानों पर छतों से पानी टपक रहा है। सिंचाई विभाग की कालोनी में रहने वाले कर्मचारी भी छतों के टपकने के साथ ही उसके गिरने वाले प्लास्टर व दि...