फतेहपुर, अगस्त 30 -- Fatehpur News: धाता, संवाददाता। ब्लाक क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बारिश के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। शुक्रवार की रात मकान का अधिकांश हिस्सा धराशायी हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के लोग समय रहते बाहर निकल आए वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित मानती देवी पत्नी गोवर्धन का मकान लगातार बारिश की चपेट में आने से पूरी तरह जमींदोज हो गया। मकान गिरने के दौरान घर में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। बारिश के कारण सामान भीगने से काफी नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। रात में परिवार को सुरक्षित स्थान की तलाश करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण कई कच्चे मका...