फतेहपुर, सितम्बर 19 -- Fatehpur News: फतेहपुर। आधा दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ जैसे हालात और मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। तापमान में उतार-चढ़ाव और जलभराव के बीच बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए जा रहे शिविरों और पहुंच रही टीमों के माध्यम से अब तक 630 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। इनमें बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, उल्टी-दस्त और पेट संबंधी शिकायतों वाले मरीज शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता बाढ़ प्रभावित बिन्दकी तहसील क्षेत्र के बिन्दकी फार्म, बेरीनारी, बेनीखेड़ा, रामघाट, जाड़े का पुरवा, अवसेरी खेड़ा और मदारपुर गांव में बाढ़ का पानी घटने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। जलभराव और दूषित पानी के चलते संक्रामक बीमारियों की आशं...