फतेहपुर, जुलाई 22 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बाढ़ प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए बाढ़ प्रभावित एवं बाढ़ संभावित गांवों में राहत चौपाल आयोजित की जाएगी। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि इन चौपालों की अध्यक्षता संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि करेंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण, राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं का आंकलन और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया जाएगा। डीएम ने बताया कि 23 जुलाई को दोपहर एक बजे अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता की अध्यक्षता में पल्टू का पुरवा, ग्राम पंचायत ललौली में राहत चौपाल होगी। 24 जुलाई को दोपहर एक बजे राज्य मंत्री कृष्णा पासवान महावतपुर, असहट में आयोजित चौपाल की अध्यक्षता करेंगी। वहीं 26 जुलाई को दोपहर एक बजे जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटे...