फतेहपुर, जुलाई 6 -- Fatehpur News: विजयीपुर। किशनपुर पुलिस ने सोमवार शाम बाइक सवार गांजा तस्कर को एक किलो 600 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है। खेमकरनपुर गांव निवासी अनिल कुमार शुक्ला सोमवार शाम बाइक से बैग में गांजा लेकर दादों पुल की तरफ जा रहा था तभी किशनपुर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए नागा बाबा मंदिर के पास से बाइक सवार को रोककर तलाशी लिया जिसके बैग से गांजा बरामद हुआ। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया आरोपित को गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...