फतेहपुर, जुलाई 23 -- Fatehpur News: धाता। थाना क्षेत्र के सरवनपुर नेदौरा गांव निवासी सौकत अली उर्फ सोनू ने बताया कि बाइक से धाता बाजार आ रहा था। रास्ते में गांव के ही साहव अली मिल गया जिन्हें उसने बाइक पर बैठा लिया। दोनों जैसे ही लिहाई चौराहा के भुइयन बाबा देवस्थान के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से आए स्कूटी सवार दो लोंगों ने रोक लिया। स्कूटी सवारों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हमलावर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...