Fatehpur News: बहू के लापता होने पर दर्ज कराया केस
फतेहपुर, अक्टूबर 22 -- Fatehpur News: विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के चंदापुर गढ़ा गांव निवासी सूरजमल ने बताया कि उनका बेटा लवकुश रोजी-रोजगार के सिलसिले में परदेश रहता है। बहू रश्मि देवी बच्चों के साथ गांव में रहती थी। 15 मई की शाम खेतों की तरफ गई थी। गांव के अचल तिवारी उर्फ बचोली अपने साथियों के साथ बंदूक के बल पर रश्मि को गाड़ी में बैठाकर ले गया है। घर से जेवर नगदी भी गायब थी। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो कोर्ट का सहारा लिया। थाना प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.