फतेहपुर, अक्टूबर 24 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिले में डेंगू संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार को एलाइजा जांच में डेंगू के दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है। दोनों मरीज अलग-अलग ब्लॉक के रहने वाले हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग को संबंधित क्षेत्रों में निरोधात्मक कार्रवाई कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही मरीजों के आसपास साफ-सफाई, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट कराने और लोगों को बचाव के प्रति जागरूक करने की जरूरत बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार हथगाम ब्लॉक के त्योंजा गांव निवासी 23 वर्षीय रणवीर प्रताप पुत्र यशवीर और बहुआ ब्लॉक के परेठी गांव के नजदीक ललौली निवासी 25 वर्षीय विकास पुत्र नवल डेंगू संक्रमित मिले हैं। दोनों की 22 अक्तूबर को एलाइजा एनएस-1 जांच कराई गई थी, जिसमें संक्रमण की पुष्ट...