फतेहपुर, अक्टूबर 27 -- Fatehpur News: फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डा.अनुराग श्रीवास्वत ने ओम घाट स्थित भृगु वेद विद्यालय सहित भिटौरा ब्लाक के विभिन्न विद्यालय के बच्चों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया। साथ ही बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरुक भी किया गया। इस मौके पर स्वामी विज्ञानानंद, अशोक कुमार, आरएम त्रिवेदी, जहरा खातून, हिमांशु सोनकर, हेमंत त्रिपाठी, राजकुमारी, अभिनव श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...