फतेहपुर, अगस्त 16 -- Fatehpur News: बहुआ। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर खागा विधानसभा की विधायक एवं राज्य मंत्री कृष्णा पासवान के वीडियो पर अपशब्द एवं जातिसूचक टिप्पणी की गई। जिसके बाद कोडार निवासी छोटू सिंह ने ललौली थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। छोटू सिंह ने बताया कि 12 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे वह अपने मोबाइल पर फेसबुक चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें फेसबुक पर मंत्री कृष्णा पासवान से संबंधित एक वीडियो दिखाई दिया। वीडियो पर एक फेसबुक आईडी से अपशब्द और जातिसूचक टिप्पणी की गई थी। प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...