फतेहपुर, जुलाई 3 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर के प्रमुख स्थानों पर लगने वाले जाम संग हादसों का सबब बनने वाले सड़क किनारे खड़े वाहनों पर जल्द ही शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने खाका तैयार कर लिया है, यदि अब सड़क किनारे कोई वाहन खड़ा मिलता है तो उसे रिकवरी वाहन के माध्यम से उठवाकर लोधीगंज चौकी के समीप चिंहित स्थान पर खड़ा कराया जाएगा जिसे छुड़ाने पर जुर्माना व चालान की रकम अदा करनी होगी। गत दिनों व्यापारियों की बैठक में सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों द्वारा किए जाने वाले अतिक्रमण के कारण आवागमन में होने वाली परेशानियां व जाम का हवाला दिया गया था। जिसके चलते नगर पालिका व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। बताते हैं कि संयुक्त टीम द्वारा हरिहरगंज, देवीगंज ओवरब्रिज के नीचे के अलावा लोधीगंज से नउवाबाग, बाकरगंज...