Fatehpur News: फीस के नाम पर 50 हजार हड़पे, केस दर्ज
फतेहपुर, अगस्त 17 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर के आरके पुरम कलक्टरगंज निवासी राजेश तिवारी ने पड़ोसी और अपनी फर्म के मैनेजर गौरव पांडेय पर बेटी की फीस के नाम पर 50 हजार रुपये हड़पने और फर्जी भुगतान रसीद व बैंक स्टेटमेंट तैयार करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस से कार्रवाई न होने पर राजेश ने कोर्ट के जरिये केस दर्ज कराया है। राजेश ने बताया कि 10 जून 2025 को नोएडा स्थित अन्नपूर्णा हॉस्टल में बेटी की फीस जमा कराने के लिए गौरव को 50 हजार रुपये दिए थे। गौरव ने ऑनलाइन भुगतान की रसीद भी दी। बाद में हॉस्टल से 50 हजार रुपये फीस बकाया होने की जानकारी मिली। राजेश के अनुसार जांच में पता चला कि भुगतान रसीद और बैंक स्टेटमेंट फर्जी थे। उन्होंने एसपी व कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली। कोत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.