Fatehpur News: फील्ड पर उतरे अधीक्षक, पांच क्लीनिक सील, दो को नोटिस
फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- Fatehpur News: विजयीपुर-खखरेरू, संवाददाता। क्षेत्र में झोलाछापों के इलाज से लगातार मौतों के मामले सामने आने और डीएम व सीएमओ की सख्ती के बाद शुक्रवार को पीएचसी अधीक्षक ने टीम के साथ छापेमारी की। दिनभर चली कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित पांच क्लीनिक, पालीक्लीनिक और डेंटल केयर सेंटर सील किए गए। वहीं दो संस्थानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।टीम ने धाता रोड पर लंबे समय से संचालित मां सरस्वती पालीक्लीनिक, वैष्णवी पालीक्लीनिक और कामदगिरि पालीक्लीनिक को सील कर दिया। खखरेरू में तेजमती पालीक्लीनिक पर भी कार्रवाई की गई। इस संस्थान को दो दिन पहले नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद नियमों के पालन को लेकर कार्रवाई की गई। वहीं किशनपुर में इस्माइल डेंटल केयर को भी सील कर दिया गया। यह केंद्र दो दिन पहले हुई कार्रवाई के बाद गुरुवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.