Fatehpur News: फतेहपुर में सर्वोदय इंटर कॉलेज के गेट पर छात्रों का फिर धरना
फतेहपुर, सितम्बर 28 -- Fatehpur News: विजयीपुर। सर्वोदय इंटर कॉलेज, किशनपुर में दो महीने बाद एक बार फिर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। विज्ञान वर्ग की मान्यता और बदहाल शौचालयों को ठीक कराने जैसी मांगों को लेकर सैकड़ों छात्र सोमवार को स्कूल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और काफी समझाने-बुझाने व जल्द कार्रवाई का भरोसा देकर छात्रों को शांत कराया। सोमवार सुबह स्कूल खुलते ही अंकुर सोनकर समेत बड़ी संख्या में छात्र गेट पर धरने पर बैठ गए। छात्रों का कहना है कि विद्यालय में लंबे समय से विज्ञान वर्ग की मान्यता की मांग की जा रही है, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विद्यालय के शौचालयों की बदहाल स्थिति और टूटे दरवाजों को ठीक कराने की मांग भी पूरी नहीं की गई। विद्यालय प्रबंधन से कई बार शौच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.