Fatehpur News: फतेहपुर में बच्ची की काटी स्वस्थ उंगली तो कहीं जिंदा बुजुर्ग महिला को बताया 'मृत'
फतेहपुर, अगस्त 1 -- Fatehpur News: फतेहपुर । जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी तंत्र की लापरवाही का ऐसा कड़वा सच सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक तरफ थरियांव क्षेत्र में डॉक्टर ने झुलसी हुई उंगली की जगह आठ साल की मासूम बच्ची के दूसरे हाथ की भली-चंगी उंगली काट दी, वहीं बिंदकी में पंचायत सचिव ने कागजों में फर्जी रिपोर्ट लगाकर एक जीवित वृद्धा को मृत घोषित कर दिया और उसकी पेंशन बंद करा दी। शनिवार को दोनों ही मामलों में पीड़ित इंसाफ की आस लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते रहे। केस-1
मामला 1 25 हजार भी लिए, स्वस्थ उंगली भी काटी फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सरोज पत्नी हरिश्चंद्र ने बताया कि उनकी आठ वर्षीय बेटी महक 19 जून को करंट की चपेट में आ गई थी। हादसे में उसके बाएं हाथ की एक उंगली झुलस गई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.