फतेहपुर, जुलाई 16 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिले के कई स्थानों पर गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा निकाली गई। भक्तों ने खुद भगवान का रथ खींचते रहे और जयघोष से गलियां गूंजती रहीं। भक्तों ने प्रभू जगन्नाथ समेत उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की पूजा अर्चना की और शोभा यात्रा पर पुष्प बरसाए। बिंदकी के महाजनी गली स्थित प्रभु श्रीजगन्नाथ मंदिर से विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राधा साहू ने पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली गई। प्रभु जगन्नाथ का रथ आस्था के पहियों पर चला और जयघोष से गलियां गूंज गई। श्रद्धालुओं का जत्था रथ के सारथी बन प्रभु की भक्ति में लीन नजर आए। भक्ति में लीन भक्त रथ के रास्ते को साफ करते हुए रथ की डोर खींच कर प्रभु के जयकारे लगाए। खजुहा चौराहा में बनारस के कलाकारों ने मां गंगा की आरती की। ललौली चौराहा...