फतेहपुर, जुलाई 27 -- Fatehpur News: खखरेरु। मछलियों के प्रजनन काल के दौरान अगस्त माह तक मछली आखेट पर पूरी तरह से लगाए जाने वाले प्रतिबंध के आदेश क्षेत्र में हवाहवाई ही साबित हो रहे हैं। आदेशों को धता बताते हुए यमुना में जाल डालकर धड़ल्ले से मछली आखेट किया जा रहा है। जिसको रोके जाने के लिए जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा जिससे आखेट थमने का नाम नहीं ले रहा। मछली आखेट पर प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र के गाजीपुर, मकसूदनपुर, कोट, चंदनमऊ, परवेजपुर व सैदपुर में यमुना में जाल डालकर नाव के जरिए प्रतिदिन बड़े पैमाने पर मछली पकड़ी जा रही है। स्थानीय लोगो ने बताया कि सुबह से रात तक यमुना नदी में शिकारियों द्वारा मछली का शिकार किया जाता है। यह भी पढ़ें- Orai News: प्रतिबंध के बावजूद यमुना में अवैध मछली शिकार जिसके बाद पकड़ी गई मछलियों को विभिन्न वा...