फतेहपुर, अगस्त 16 -- Fatehpur News: बकेवर। थाना क्षेत्र के डारी खुर्द गांव में युवक की आत्महत्या के मामले में उसकी मां ने पत्नी समेत दो लोगों पर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। गांव निवासी रामदुलारी ने बताया कि उनके बेटे श्रवण कुमार की शादी पिंकी देवी से हुई थी। पिंकी के गांव के ही रुप सिंह से संबंध थे। वर्ष 2023 में इसकी जानकारी होने पर पंचायत में मामला पहुंचा था, जहां पिंकी ने भविष्य में ऐसा नहीं करने का आश्वासन दिया था। 24 अक्टूबर 2025 को भी दोनों को जहानाबाद-घाटमपुर रोड स्थित एक होटल से निकलते ग्रामीणों ने देखा था। 17 जून को श्रवण ने घर के अंदर रुप सिंह को पिंकी के साथ देख लिया। इसके बाद विवाद हुआ। अगले दिन 18 जून को श्रवण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां ने आरोप...