फतेहपुर, जुलाई 10 -- Fatehpur News: फतेहपुर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को शहर में अनूठी पहल की गई। वन विभाग की ओर से विद्यालय के छात्रों के साथ पौधों की बारात निकाली गई। हाथों में पौधे और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश लिखी तख्तियां लेकर बच्चों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। डीएफओ कार्यालय से निकलने वाली बारात के दौरान बच्चों ने एक पेड़ मां के नाम, पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ, और हरियाली है तो खुशहाली है जैसे स्लोगनों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: रोपे पौधे, रैली निकाल दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यहां से हाथों में पेड़ लेकर चल रहे छात्रों का काफिला कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां सीडी...