फतेहपुर, अक्टूबर 11 -- Fatehpur News: फतेहपुर,संवाददाता। अपराधियों की तस्वीरें पोस्टर और बैनर पर चस्पा कराने से लेकर उनके नाम सार्वजनिक करने तक की कार्रवाई के बावजूद जिले में 63 इनामी अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने 21 सितंबर को इनामी अपराधियों के पोस्टर जारी कर आम लोगों से उनकी सूचना देने की अपील की थी। इन अपराधियों पर दस हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का इनाम घोषित है। इनमें हत्या, लूट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी समेत गंभीर अपराधों में वांछित अपराधी शामिल हैं। बावजूद इसके लंबे समय से फरार चल रहे कई अपराधियों का पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी है। पुलिस ने एक बार फिर से इन सभी इनामी अपराधियों के फोटो सोशल मीडिया पर जारी कर सूचना देने की अपील की है।

इनामी अपराधियों की तलाश जारी इनामी अपराधियों की सूची में धाता थाना क्षेत्र के अहमदपु...