फतेहपुर, अगस्त 20 -- Fatehpur News: थरियांव। पुलिस और पशु चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक शातिर बदमाश को धर दबोचा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद की गई है। पूछताछ में उसने कई थाना क्षेत्रों में बकरा-बकरी चोरी की अनगिनत वारदातों को अंजाम देने का जुर्म कबूल किया है, जिसके आधार पर पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि थरियांव पुलिस चोरी के मामलों में वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी थी। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: शातिर चोर की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली बुधवार रात पुलिस टीम पश्चिमी बाईपास से थरियांव होते हुए जयसिंहपुर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को...