फतेहपुर, जुलाई 15 -- Fatehpur News: असोथर। थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप में शनिवार रात मंगलवार रात चोरी हो गई। आधी रात सन्नाटे में आया चोर पेट्रोल पंप के आफिस में टंगे सेल्समैन के पैंट की जेब से रुपये लेकर फरार हो चुका है। चोर पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस केस दर्ज कर तलाश में जुटी है। सुजानपुर गांव में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे सड़क की तरफ से एक चोर आया। सेल्समैन सोनू निवासी त्रिलोचनपुर वहीं एक चबूतरे में लेटा सो रहा था। चोर धीरे धीरे कदमों से आफिस की ओर बढ़ता है। वह गमछे से चेहरा ढ़के हुए था। आफिस पहुंच कर वहां टंगी पैंट से रुपये निकाल फरार हो जाता है। देर रात सेल्समैन की जब नींद खुली तो उसने पैंट जाकर देखी तो उसमें रखे 13 हजार 3910 रुपये गायब थे। सीसीटीवी फुट...