Fatehpur News: पूर्वी और पश्चिमी बाईपास पर वाहनों की रफ्तार थमी
फतेहपुर, अगस्त 17 -- Fatehpur News: खागा। सोमवार को लगातार हुई बारिश के चलते नगर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। पूर्वी और पश्चिमी बाईपास पर भारी जलभराव होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह थी कि दोनों बाईपासों पर बने फ्लाईओवर के किनारे स्थित सर्विस लेन पानी में डूब गई। जिससे पैदल चलना तक दूभर हो गया। पानी के बीच से गुजरते समय दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का डर सताता रहा।
जलभराव की समस्या स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों का कहना है कि जलभराव की यह समस्या कोई नई नहीं है। शहर के व्यस्तम चौक चौराहे पर भी बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या पिछले कई सालों से नासूर बनी हुई है। हल्की बारिश में ही पूरा चौराहा तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे कारोबारियों और वहां से गुजरने वाले आमजन को हर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.