फतेहपुर, अगस्त 18 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता बकेवर पुलिस और क्राइम डिटेक्शन टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार देर रात देवमई नहर पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घायल रफीक पुत्र सफीक निवासी कछेवरा, थाना जहानाबाद के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं नसीम पुत्र सत्तार उर्फ भुल्ली निवासी तेजानगर और जावेद पुत्र नफीस निवासी तेजानगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, 12 सौ नगद, सफेद रंग की बोलेरो कार, लोहे की रॉड और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: पुलिस ने मुठभेड में तीन बदमाशों को दबोचा, एक घा...